पुलिस शूटिंग चैंपियनशिप में सीमा ने तीन स्वर्ण व एक कांस्य को किया अपने नाम

खैरा प्रखंड के लालपुर गांव निवासी हरिओम यादव की पत्नी और अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा यादव ने 19वीं अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक कांस्य सहित कुल चार पदक अपने नाम किए हैं.
जमुई. खैरा प्रखंड के लालपुर गांव निवासी हरिओम यादव की पत्नी और अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा यादव ने 19वीं अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक कांस्य सहित कुल चार पदक अपने नाम किए हैं. 24 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सीमा ने 300 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में व्यक्तिगत और टीम स्वर्ण पदक जीता. वहीं 300 मीटर थ्री पोजीशन इवेंट में व्यक्तिगत कांस्य और टीम स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया. सीमा यादव इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं. लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण सीमा की पहचान देश की उभरती हुई शूटरों में की जाती है. बरहट प्रखंड के डाढा गांव निवासी स्व. सीताराम यादव की पुत्री सीमा यादव वर्तमान में आइटीबीपी में तैनात हैं. वर्ष 2014 में उन्होंने आईटीबीपी ज्वाइन किया और वर्ष 2017 से शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रही हैं. वर्ष 2022 में नीदरलैंड के रोटरडैम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भी उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया था. अब तक वह तीन दर्जन से अधिक पदक जीत चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










