अंसारी भाइयों को उतारी थी मौत के घाट, बिहार में छह साल बाद कुख्यात महिला नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Mar 2025 1:31 PM

विज्ञापन

पुलिस के गिरफ्त में सुमा राणा

Bihar News: जमुई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. छह साल से फरार कुख्यात नक्सली सुमा राणा को पुलिस ने उसके गांव हसीकोल से गिरफ्तार कर लिया. 2019 के दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुमा राणा इलाके में दहशत फैलाने के लिए नक्सली पर्चे भी चिपकाता था.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार पुलिस ने छह साल से फरार कुख्यात नक्सली सुमा राणा को जमुई से आखिरकार दबोच लिया है. 2019 के दोहरे हत्याकांड के आरोपी इस नक्सली की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी. सुमा राणा पर गरुड़ाबाद इलाके में गुलाब अंसारी और उस्मान अंसारी की घर में घुसकर हत्या करने और नक्सली गतिविधियों के जरिए इलाके में दहशत फैलाने का आरोप था.

गुप्त सूचना पर हुई दबिश, छापेमारी दल ने पकड़ा

झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि बीती रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुमा राणा अपने गांव हसीकोल में देखी गई है. इसके बाद जमुई एसपी मदन आनंद के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया. पुलिस और एसटीएफ के जवानों ने रात में ही कार्रवाई करते हुए नक्सली को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया.

घर में घुसकर मारी थी गोली

पुलिस के मुताबिक, 2019 में जमुई के चकाई थाना स्थित गरुड़ाबाद गुलाब अंसारी एवं उस्मान अंसारी को घर में घुसकर गोली मारी थी. जिससे दोनों की मौत हो गई थी. उस्मान अंसारी को बचाने के क्रम में उनकी पत्नी सहदीरन खातून को भी गोली लगी थी. जिससे वे बुरी तरह से जख्मी हो गई थी.

Also Read: बिहार में 4500 रुपये के लिए चार मासूमों को किया अनाथ, महिला को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

अभी भी फरार हैं कई नामजद आरोपी

सुमा राणा की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है. लेकिन इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपी अब भी फरार हैं. पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है. छापेमारी अभियान में एसडीपीओ झाझा राजेश कुमार, लाल बहादुर सिंह, मंजीत कुमार समेत एसटीएफ के कई जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन