आपसी विवाद में मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

सदर थाना क्षेत्र के दुखनाडीह गांव में सोमवार को घरेलू विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने ससुर ,पत्नी और पुत्र के साथ मिलकर मंझले भाई बबन रजक को पीटकर घायल कर दिया.
जमुई. सदर थाना क्षेत्र के दुखनाडीह गांव में सोमवार को घरेलू विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने ससुर ,पत्नी और पुत्र के साथ मिलकर मंझले भाई बबन रजक को पीटकर घायल कर दिया. घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल बबन रजक ने मारपीट का आरोप अपने बड़े भाई संजय रजक और उनके पुत्र राहुल कुमार, ससुर राजो रजक और पत्नी बुधनी देवी पर लगाते हुये बताया कि घरेलू विवाद को लेकर बड़े भाई द्वारा अपनी पत्नी ससुर और पुत्र के साथ मिलकर मारपीट की गयी. जिससे मैं घायल हो गया. घायल द्वारा घटना की लिखित जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गयी है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










