जागरूकता शिविर में लोगों मिली कानून की जानकारी

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 08 Feb 2026 9:14 PM

विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत सेवा गांव में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

जमुई . जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत सेवा गांव में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया. जागरूकता शिविर का विषय दत्त ग्रहण अधिनियम के तहत बच्चों को गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया के संबंध में था. विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता पंकज कुमार शर्मा तथा पारा विधिक सेवक महाराणा प्रताप के द्वारा किया गया. जागरूकता शिविर में उपस्थित लोगों को पैनल अधिवक्ता ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा लोगों के हित में चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की विधिक सेवा तथा नालसा के द्वारा आम लोगों के लिए चलायी जा रही जनकल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी दी. पैनल अधिवक्ता ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर पूरे देश में जनवरी माह से मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार के मुकदमों का निस्तारण आपसी सुलह वार्ता के आधार पर किया जा रहा है. आगामी मार्च माह में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन भी किया जाना है उन्होंने लोगों का आवाहन किया है कि इस अवसर का लाभ उठाएं तथा अपने विरुद्ध यदि कोई मुकदमा है तो इसका निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत तथा मध्यस्थता अभियान के द्वारा सुनिश्चित करें. कार्यक्रम में गांव की मुखिया सरिता देवी कथा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन