ePaper

लंगर में लोगों ने किया भोजन

Updated at : 02 Jun 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
लंगर में लोगों ने किया भोजन

रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर स्थित टोटो स्टैंड के समीप मानव सेवा संघ के बैनर तले सोमवार को लंगर चलाया गया.

विज्ञापन

झाझा. रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर स्थित टोटो स्टैंड के समीप मानव सेवा संघ के बैनर तले सोमवार को लंगर चलाया गया. जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम गुप्ता, पूर्व कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार, पूर्व रेल चालक अशोक रावत ने बताया कि सोमवार को भोजन की सारी व्यवस्था झाझा निवासी एक सामाजिक व्यक्ति के गुप्त दान के रूप में किया गया. इस दौरान जरूरमंद लोगों को पका भोजन कराया गया. उन्होंने बताया कि इस स्थल पर प्रत्येक शनिवार को लंगर चलाया जाता है जबकि कुछ विशेष आग्रह पर सप्ताह के अन्य दिनों में भी लंगर चलाकर लोगों जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जाता है. मौके पर महेश मरांडी, तपन रंगीला ,बलराम सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन