रोगी कल्याण समिति की बैठक नहीं होने से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
रोगी कल्याण समिति की बैठक नहीं होने से लोग परेशान

महीनों से रोगी कल्याण समिति की बैठक नहीं होने से जन समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है.

विज्ञापन

झाझा. महीनों से रोगी कल्याण समिति की बैठक नहीं होने से जन समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है. इस कारण अस्पताल के मरीजों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल प्रबंधक नवनीत कुमार ने बताया कि बीते वर्ष नवंबर माह 2024 में समिति के अध्यक्ष तत्कालीन बीडीओ रविजी की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई थी. जिसमें कई बिंदुओ पर चर्चा हुई और समस्या के निदान को लेकर पहल भी किया गया. लेकिन इसके बाद से रोगी कल्याण समिति की बैठक नहीं हुई है. रोगी कल्याण समिति की बैठक समय से नहीं होने से व्यवस्था प्रभावित होती है. इस बाबत पूछे जाने पर रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष सह बीडीओ सुनील कुमार चांद ने बताया कि अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से इस संदर्भ में बात कर जल्द ही बैठक की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन