मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहेंगे पीडीएस विक्रेता

Updated at :02 Feb 2025 9:27 PM
विज्ञापन
मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहेंगे पीडीएस विक्रेता

जिले के समस्त जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर बीते एक फरवरी से बिहार फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है.

विज्ञापन

अलीगंज. जिले के समस्त जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर बीते एक फरवरी से बिहार फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. जानकारी देते संघ के प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह ने बताया कि हमलोग प्रखंड स्तर पर बैठक कर सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने एक फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. यह हड़ताल आठ सूत्री मांगों को लेकर पटना में आमरण अनशन पर बैठे साथी के समर्थन में की गयी है. जिला संघ के द्वारा हड़ताल को लेकर डीएम को ज्ञापन पत्र दिया गया. इसमें कहा गया कि हड़ताल अवधि में खाद्यान्न उठाव व वितरण बंद रहेगा. विक्रेताओं ने बताया कि एसएफसी से बिचौलियों पर पूर्ण प्रतिबंध व सही तौल के साथ खाद्यान्न देना सुनिश्चित करने, खाद्यान्न वितरण के जगह का किराया व स्टेशनरी राशि देने, पॉश मशीन की मरम्मत की राशि देने, अनुकंपा में उम्र सीमा खत्म करने और जन वितरण दुकान संचालन हेतु विक्रेताओं को 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की हमारी मांग पर सरकार को ध्यान देते हुए उसे मानना चाहिए. वहीं मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह, कलेश्वर महतो, शंकर ढाढ़ी, शकलदेव कुमार, महेश कुमार, सुबोध सिंह, दिलीप कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार, लखीचंद साव, सहित सभी पीडीएस विक्रेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन