Jamui news : पंचायत राज पदाधिकारी ने सोलर लाइट का निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jan 2025 8:48 PM
शुक्रवार देर शाम पंचायत राज पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार पाल ने नुमर पंचायत के वार्ड नंबर दो में लगाये गये मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट का जायजा लिया
बरहट. बीते शुक्रवार देर शाम पंचायत राज पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार पाल ने नुमर पंचायत के वार्ड नंबर दो में लगाये गये मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट का जायजा लिया. इस दौरान कोल्हुआ केवाल चौक, बजरंग बली मंदिर के समीप लगाया गया लाइट बंद पाया गया. उन्होंने पंचायत के सभी वार्ड़ में घूम-घूम कर लाइट की स्थिति का पड़ताल किये और ग्रामीणों से पूछताछ भी किया. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पार्ट-2 के तहत स्वच्छ गांव एवं समृद्ध गांव बनाना है. इसके लिए सात निश्चय योजना से प्रखंड क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइट एक एजेंसी के द्वारा लगाई गई है. जिसका की विभागीय निर्देशानुसार निरीक्षण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि लाइट शाम 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक जल रही है कि नहीं इसकी भी जांच की जा रही है. जांच के दौरान जिन वार्ड में लाइट बंद पाई जा रही है उसका रिपोर्ट विभाग को भेज कर संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










