ePaper

ग्रामीणों ने जमीन अधिग्रहण व स्थानांतरण का किया विरोध

Updated at : 20 Jun 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जमीन अधिग्रहण व स्थानांतरण का किया विरोध

प्रखंड क्षेत्र के करहरा पंचायत अंतर्गत कौआटोल ग्रामीणों ने बरनार जलाशय योजना के लिए किये जा रहे जमीन अधिग्रहण का विरोध किया.

विज्ञापन

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के करहरा पंचायत अंतर्गत कौआटोल ग्रामीणों ने बरनार जलाशय योजना के लिए किये जा रहे जमीन अधिग्रहण का विरोध किया. इसे लेकर जमीन की मापी करने गए आंचलकर्मियों व अन्य लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए नक्शा भी फाड़ दिया. सरकारी कार्य में ग्रामीणों ने बाधा पहुंचाने पर अंचलकर्मी अभिनव कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अंचल अमीन अभिनव कुमार ने दिए आवेदन में बताया कि राजस्व कर्मचारी अनूप कुमार पांडेय के साथ करहरा कौआटोल के अंर्तगत बरनार जलाशय के भूमि अधिग्रहण व स्थानांतरण के लिए वनरक्षी, वन अमीन के साथ किलोमीटर फाइल बनाने हेतु खाता संख्या 33,35 खसरा 8,12,278 रकवा 110 में अवस्थित कार्य किया जा रहा था. तभी वहां के ग्रामीण नक्शा फाड़कर अमानवीय व्यवहार किया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन