भूमि विवाद में मारपीट एक घायल

Updated:
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट एक घायल

सदर थाना क्षेत्र के हरनाहा गांव में सोमवार को भूमि विवाद की रंजिश में पड़ोसियों ने ईंट से पीटकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया है.

विज्ञापन

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के हरनाहा गांव में सोमवार को भूमि विवाद की रंजिश में पड़ोसियों ने ईंट से पीटकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया है. परिजन द्वारा घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. घायल हरनाहा गांव निवासी सकलदेव यादव ने बताया कि मेरे पड़ोसी अरविंद यादव के साथ भूमि विवाद चल रहा था. इसी विवाद की रंजिश में मैं जब अपने घर के छत पर सोया था तभी अरविंद यादव, दिवाकर यादव, बलराम यादव सहित अन्य लोगों द्वारा लाठी-डंडा से मारपीट करने लगा इसी दौरान अरविंद यादव ने ईंट से सिर पर हमला कर दिया जिससे मैं घायल हो गया. घायल द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गयी है पुलिस मामले कि जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन