गेहूं-चना की फसल बर्बाद कर रही नीलगाय, किसान परेशान

Updated:
विज्ञापन
गेहूं-चना की फसल बर्बाद कर रही नीलगाय, किसान परेशान

जंगल से भटककर आयी नीलगायों के झुंड ने प्रखंड के रामचंद्रडीह पंचायत अंतर्गत दुवरिया टिल्हा, गरही सोतारी, नोढ़िया समेत आसपास के गांवों में किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है.

विज्ञापन

चकाई . जंगल से भटककर आयी नीलगायों के झुंड ने प्रखंड के रामचंद्रडीह पंचायत अंतर्गत दुवरिया टिल्हा, गरही सोतारी, नोढ़िया समेत आसपास के गांवों में किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक नीलगायें लगातार खेतों में घुसकर गेहूं, चना सहित अन्य रबी फसलों को चर रही हैं, जिससे किसान चिंतित और परेशान हैं. पीड़ित किसानों तारणी यादव, सत्यनारायण यादव, युगल यादव, नरेश यादव सहित अन्य ने बताया कि नीलगायों का झुंड दिन के साथ-साथ रात में भी खेतों में हमला कर रहा है. फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों को रात-रात भर जागकर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है. खदेड़ने पर नीलगाय गांव के समीप स्थित नोढ़िया जंगल और फिर बरजो जंगल की ओर भाग जाती हैं. किसानों का कहना है कि पहले इस तरह की समस्या नहीं थी, लेकिन बीते कुछ महीनों से जंगलों से निकलकर नीलगायें झुंड में गांवों में घूमती नजर आ रही हैं. इससे गरीब किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है. इस संबंध में तारणी यादव ने चकाई वन क्षेत्र पदाधिकारी रागिनी सिंह को आवेदन देकर क्षेत्र से नीलगायों को भगाने की मांग की है. साथ ही नीलगायों द्वारा नष्ट की गयी फसलों के मुआवजे की भी मांग की गयी है. किसानों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर राहत पहुंचाने की अपील की है.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन