ePaper

मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी : सीएस

Updated at : 03 Jan 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी : सीएस

प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार दोपहर सीएस अशोक कुमार ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान पीएचसी में कई खामियां सामने आईं.

विज्ञापन

सीएस ने पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, दिये निर्देश खैरा. प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार दोपहर सीएस अशोक कुमार ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान पीएचसी में कई खामियां सामने आईं. सीएस ने अस्पताल परिसर में ओपीडी, वार्ड, दवा काउंटर और उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों की बारीकी से जांच की. इस दौरान साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में कमी पाए जाने पर उन्होंने वहां मौजूद चिकित्सा पदाधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी. निरीक्षण के क्रम में सीएस ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि जो भी डॉक्टर समय पर पीएससी नहीं पहुंचते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. साथ ही तत्काल प्रभाव से साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के आदेश दिए. सीएस अशोक कुमार ने कहा कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर आम जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और व्यवस्थाओं में सुधार लाने का निर्देश दिया. निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप का माहौल देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन