टॉप टेन में शामिल 25 हजार के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी को किया गया गिरफ्तार

Updated at :29 Jan 2025 6:27 PM
विज्ञापन
टॉप टेन में शामिल 25 हजार के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के लहाबान स्टेशन के समीप से 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

लहाबान स्टेशन के समीप पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार, प्रतिनिधि, जमुई. पुलिस ने जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के लहाबान स्टेशन के समीप से 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते एसपी मदन कुमार आनंद ने बताया कि सिमुलतला थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी इनामी प्रमोद यादव जो झारखंड राज्य के देवघर जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला है, वह लहाबान स्टेशन की तरफ आने वाला है. सूचना के बाद एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. उक्त टीम ने लहाबान स्टेशन के पास छापेमारी करते हुए कुख्यात अपराधी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी प्रमोद कुमार पर सिमुलतला थाना कांड संख्या 74/22, 7822 सहित अलग-अलग कई थाना कांड में विभिन्न मामले दर्ज हैं. छापेमारी दल में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, सिमुलतला थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, पुअनि अमरजीत कुमार, सहित डीआइयू की टीम व सिमुलतला थाना क्षेत्र के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन