मोबाइल चोर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मोबाइल चोर गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के धमना गांव में टेंट में सो रहे एक मिस्त्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के धमना गांव में टेंट में सो रहे एक मिस्त्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. बूढ़ीखार निवासी अमलेश कुमार ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि धमना में पुल निर्माण का कार्य करवाने के बाद लेवर, मिस्त्री पास में ही टेंट में सो रहा था. तभी धमना निवासी राजेश कुमार मिस्त्री मो साकिब का मोबाइल चोरी करके भाग रहा था. जिसे ग्रामीणों की मदद से पकड़ने के बाद डायल 112 को सूचना देने पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन