समान खरीदने निकली नाबालिग लापता, अपहरण की आशंका

थाना क्षेत्र के खैरा बाजार निवासी उमेश प्रसाद मोदी ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.
खैरा. थाना क्षेत्र के खैरा बाजार निवासी उमेश प्रसाद मोदी ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसे लेकर उमेश प्रसाद ने बताया है कि मेरी नाबालिग बेटी घर से समान खरीदने निकली, लेकिन वह वापस नहीं लौटी. रास्ते से ही उसका अपहरण कर लिया गया. उमेश प्रसाद मोदी ने खैरा के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










