ePaper

मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Updated at : 15 Jun 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

स्व राजेश्वरी प्रसाद सिंह की स्मृति में रविवार को बाबा कोकिलचंद धाम विचार मंच के नेतृत्व में संस्कार भारती पब्लिक स्कूल में प्रखंड स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

गिद्धौर . स्व राजेश्वरी प्रसाद सिंह की स्मृति में रविवार को बाबा कोकिलचंद धाम विचार मंच के नेतृत्व में संस्कार भारती पब्लिक स्कूल में प्रखंड स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह में शिक्षा, चिकित्सा और न्यायिक सेवा से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के मैट्रिक एवं इंटर में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बोकारो के न्यायाधीश मनोरंजन कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक खेमचंद अरोड़ा उपस्थित रहे. समारोह के प्रायोजक और दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक उत्तम कुमार थे. कार्यक्रम का संचालन सिमुलतला आवासीय विद्यालय के शिक्षक आशीष कुमार पांडेय ने किया. न्यायाधीश मनोरंजन कुमार ने छात्रों को शिक्षा के विविध आयामों की जानकारी दी. मुंगेर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ भवेश चंद्र पांडेय ने घोषणा की कि गंगरा पंचायत के मेधावी छात्रों को भविष्य में स्कॉलरशिप योजना से लाभान्वित किया जायेग. मौके पर मुख्य अतिथि खेमचंद अरोड़ा, प्रोफेसर डॉ लखन लाल पांडेय ने भी संबोधित किया. समारोह में वर्ष 2025 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दर्जनों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में डॉ एसएन झा, डॉ सुमन कुमार, डॉ रिंकी कुमारी, उदय कुमार सहित कई गणमान्य शिक्षाविद भी उपस्थित रहे. बाबा कोकिलचंद विचार मंच के संयोजक चुनचुन कुमार ने मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन