समस्याओं को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

विभिन्न जन समस्याओं को लेकर जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विनोद यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम बीडीओ सुनील कुमार चांद की अनुपस्थिति में बड़ा बाबू को ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

झाझा. विभिन्न जन समस्याओं को लेकर जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विनोद यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम बीडीओ सुनील कुमार चांद की अनुपस्थिति में बड़ा बाबू को एक ज्ञापन सौंपा. इसे लेकर जन संघर्ष मोर्चा के संयोजक श्री यादव ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती हो रही है ,सरकार इसे अविलंब बंद कराएं. सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत दी जाने वाली पेंशन योजना को चार सौ की जगह दो हजार रुपया दिये जाये. इसके अलावे विभिन्न गांवों को शहर से जोड़ने वाली बरमसिया पुल जीर्णोद्धार समेत अन्य मांगों को लेकर हमने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है. मौके पर दीपक यादव, महबूब अंसारी, कंचन कुमार, गीता देवी, सोनी देवी, कमली देवी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन