झाझा रेलवे स्टेशन के 100 वर्ष पूरे होने पर निकाला फ्लैग मार्च

Updated at :30 Jan 2025 6:28 PM
विज्ञापन
झाझा रेलवे स्टेशन के 100 वर्ष पूरे होने पर निकाला फ्लैग मार्च

-रेलवे यात्रियों के बीच चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन

झाझा. झाझा रेलवे स्टेशन समेत दानापुर मंडल के दर्जनभर से ऊपर रेलवे स्टेशन के 100 वर्ष पूरे होने पर दानापुर मंडल के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी, यातायात निरीक्षक रवि गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को एक फ्लैग मार्च निकाला. मार्च रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर से निकलकर रेलवे स्टेशन चौक, मछली पट्टी चौक, लोहा पुल, खलासी मोहल्ला होते हुए सभी रेलवे परिसर में घूमते हुए पुनः रेलवे स्टेशन पहुंचा. मार्च में मौजूद स्टेशन प्रबंधक श्री माथुरी ने बताया कि झाझा रेलवे स्टेशन के 100 वर्ष पूरे होने पर फ्लैग मार्च निकाला गया है. हमलोगों ने इस दौरान अपने-अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज एवं अन्य विभागीय झंडा लेकर फ्लैग मार्च में शामिल हुये. इसके बाद रेलवे की उच्च अधिकारियों के सहयोग से झाझा स्टेशन पर आने-जाने वाले रेलवे यात्रियों को जागरूक भी किया. कार्यक्रम में मौजूद आरपीएफ सहायक कमांडेंट एचएन राम, पोस्ट कमांडर अनिता कुमारी, मेमूकार शेड वरीय मंडल अभियंता संजीव कुमार, आईओडब्लू ओमप्रकाश, पावर हाउस फोरमैन अनिल कुमार,राजेश कुमार समेत कई लोगों ने रेलवे यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि स्टेशन व ट्रेन को साफ-सुथरा रखें. इसमें रेलवे का सहयोग करें. बिना टिकट यात्रा न करें. उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें. मौके पर राजेश कुमार, देवाशीष नचिकेता, निलेश चौधरी, सुनील सिंह, संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में भिन्न-भिन्न रेलवे विभाग के पदाधिकारी एवं रेलवे कर्मचारी मौजूद थे.

शताब्दी वर्ष को लेकर दानापुर मंडल में आज होगा कार्यक्रम का आयोजन

झाझा. शताब्दी वर्ष 31 जनवरी को दानापुर मंडल परिसर में मनाया जायेगा. इसके लिए एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है. दानापुर मंडल के अलावा पूर्व मध्य रेल जोन में जितने लोगों ने भी काम किया है. उनसबों को निमंत्रण भेजा गया है. वैसे लोगों को दानापुर पहुंचने के लिए झाझा से शुक्रवार सुबह 6:00 बजे दो कोच जायेगी, जिसमें ऐसे लोगों को जाने की सुविधा होगी. स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी ने बताया कि लगभग 50 से अधिक रेलवे कर्मचारियों को निमंत्रण आया है, जो रिटायर कर गए हैं. उन पर विशेष ध्यान दिया गया है. वे दानापुर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे. ऐसे लोगों के लिए शुक्रवार सुबह 6:00 बजे दो कोच झाझा से जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन