जनता दरबार में कई मामलों का हुआ निष्पादन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Dec 2024 9:44 PM

विज्ञापन

डीएम अभिलाषा शर्मा की अनुपस्थिति में अपर समाहर्ता सुभाष चंद्र मंडल के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया गया.

विज्ञापन

जमुई. डीएम अभिलाषा शर्मा की अनुपस्थिति में अपर समाहर्ता सुभाष चंद्र मंडल के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया गया. जिसमें दूर-दराज से आये फरियादियों ने अपनी समस्या को रखा. जानकारी देते हुए सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी भानु प्रकाश ने बताया कि इस दौरान अपर समाहर्ता के द्वारा कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया जबकि कुछ मामलों को संबंधित विभाग को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया कि जनता दरबार में भूमि बंटबारे, अतिक्रमण, दाखिल खारिज, रैयति भूमि का निबंधन, अनुग्रह भुगतान, खतियान, दखल-कब्ज़ा, जमीन की नापी, इंदिरा आवास योजना, रोजगार सृजन, अल्पवास गृह, विवादित भूमि पर जबरन कार्य करने, जमाबंदी, सेवांत लाभ, सामाजिक सुरक्षा से लाभ, अनुकम्पा नियुक्ति, रास्ता अवरुद्ध, मारपीट, बासगीत पर्चा, आंगनबाड़ी सहित अन्य कई मामले आया. अपर समाहर्ता सुभाषचंद्र मंडल ने कहा कि जनता दरबार में आये तमाम आवेदन को गंभीरता से लिया गया और यथोचित कार्रवाई भी की गयी. उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ कमजोर वर्गों को मिले इसे लेकर कारगर कदम उठाए जा रहे हैं. कल्याणकारी योजनाओं को गति देने में शिथिलता और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने अधिकारियों को निष्ठा के साथ काम करने का निर्देश दिया और आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. इस दौरान कई पदाधिकारी व फरियादी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन