1309 ने कराया पंजीकरण, 774 को मिला ऑन द स्पॉट जॉब

Updated:
विज्ञापन
1309 ने कराया पंजीकरण, 774 को मिला ऑन द स्पॉट जॉब

श्रम संसाधन विभाग के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय, जमुई की ओर से बुधवार को केकेएम कॉलेज में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला-2025 का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमुई. श्रम संसाधन विभाग के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय, जमुई की ओर से बुधवार को केकेएम कॉलेज में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला-2025 का आयोजन किया गया. इस मेले में 24 प्रतिष्ठित नियोजकों ने भाग लिया. मेले में कुल 1309 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, इनमें से 774 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट जॉब ऑफर दिया गया. वहीं 03 दिव्यांग अभ्यर्थियों सहित कुल 204 उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन उप निदेशक (नियोजन), भागलपुर प्रमंडल, गगनमणि (रींग फुलवारी) एवं केकेएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ अफजर शमशी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशन में केवाईपी के लगभग 20 प्रशिक्षुओं को भी नियुक्ति पत्र दिया गया. कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कुल 20 शिक्षकों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. जिला नियोजन पदाधिकारी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं संबंधित विभागों का आभार प्रकट किया. उक्त जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन