जमुई में पारिवारिक कलह से परेशान छात्र ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, प्रतियोगी परीक्षाओं की करता था तैयारी…

Updated at : 29 Jul 2024 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
jamui suicide news | Jamui Suicide News: Troubled by family dispute in Jamui, student commits suicide by jumping from train

मृत छात्र की फाइल फोटो

Jamui Suicide News: जमुई जिला के गिद्धौर थाना क्षेत्र के ढोलकटवा गांव का रहने वाला एक युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है. जानकारी के अनुसार युवक ढोलकटवा गांव निवासी बिंदेश्वरी यादव का 22 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Jamui Suicide News: जमुई जिला के गिद्धौर थाना क्षेत्र के ढोलकटवा गांव का रहने वाला एक युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है. जानकारी के अनुसार युवक ढोलकटवा गांव निवासी बिंदेश्वरी यादव का 22 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार बताया जा रहा है. घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है.

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि आपसी पारिवारिक कलह से परेशान होकर नवीन चौरा रेलवे हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर अपनी आत्महत्या कर ली.

ये भी पढ़ें: औरंगाबाद में धारदार हथियार से गर्दन रेत कर वृद्ध की हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच…

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था नवीन

इधर घटना के बाद गिद्धौर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल जमुई भेज दिया गया है. मृत युवक नवीन इसी साल बीए फाइनल ईयर की परीक्षा पास की थी और प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी में जुटा था. रविवार की देर रात किसी बात को लेकर घर वालों से उसका विवाद हो गया जिससे नाराज छात्र ने चौरा रेलवे स्टेशन हॉल्ट के निकट ट्रेन से कटकर जान दे दी.

इधर छानबीन के क्रम में किऊल जसीडीह रेलखंड के चौरा रेलवे हॉल्ट के रेलवे ट्रैक पर मृतक के शव के होने की सूचना परिजनों को गिद्धौर थाने द्वारा दी गई. शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल जमुई भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: मधुबनी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच, प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का मामला…

पुलिस ने क्या कहा ?

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है. मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पुलिसिया छानबीन की जारी है. जांच में जो भी निकलकर आएगा उसपर कार्रवाई की जाएगी.

हिजबुल्लाह के रॉकेट हमले से इजराइल में मौत का तांडव, Israel ने दी कड़ी चेतावनी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन