पतसंडा वार्ड पांच की जर्जर पुलिया बनी हादसों का कारण, रोज जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

Updated:
विज्ञापन
पतसंडा वार्ड पांच की जर्जर पुलिया बनी हादसों का कारण, रोज जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

जर्जर पुलिया से आवागमन करते राहगीर वाहन चालक.

Jamui News: जमुई के गिद्धौर प्रखंड स्थित पतसंडा पंचायत के वार्ड संख्या पांच में एक जर्जर पुलिया ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है.

विज्ञापन

गिद्धौर, जमुई से कुमार सौरभ की रिपोर्ट

Jamui News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास तीन मुहाने पर बनी यह ग्रामीण पुलिया अब लोगों के लिए सुविधा नहीं बल्कि मुसीबत का कारण बन चुकी है. वर्षों पहले बनी यह पुलिया जगह-जगह से टूट चुकी है और भारी वाहनों के दबाव से इसमें दरारें भी पड़ गई हैं. स्थानीय लोग लगातार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है.

Jamui News: स्कूल के पास जर्जर पुलिया से बढ़ी चिंता

गिद्धौर प्रखंड के पतसंडा पंचायत के वार्ड पांच में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के निकट बनी यह पुलिया क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है. रोजाना दर्जनों गांवों के लोग इसी रास्ते से अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं. लेकिन पुलिया की खराब हालत के कारण लोगों को हर दिन जोखिम उठाना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में

दोपहिया से लेकर बड़े वाहनों तक को हो रही परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं हुआ था, जिसके कारण समय के साथ इसकी स्थिति और खराब होती चली गई. पुलिया की ऊंचाई और सड़क की बनावट के कारण बड़े वाहन अक्सर फंस जाते हैं और कई बार गाड़ियों का संतुलन भी बिगड़ जाता है. इससे आवागमन प्रभावित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

कई बार हो चुके हैं हादसे

स्थानीय लोगों के अनुसार इस पुलिया पर कई बार दोपहिया वाहन चालक, स्कूल बस और सवारी टेंपो दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं. विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी इसी पुलिया से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है.

ग्रामीणों ने उठाई समाधान की मांग

ग्रामीण रामानंद सिंह, पन्ना सिंह, राजू राम, निर्भय कुमार, रॉकी कुमार, निरंजन राम, शिवम कुमार और चंद्रशेखर सिंह समेत अन्य लोगों ने पुलिया की मरम्मत या नए निर्माण की मांग की है. उनका कहना है कि यह क्षेत्र की मूलभूत समस्या है और प्रशासन को इसे प्राथमिकता के आधार पर हल करना चाहिए.

प्रशासन ने कार्रवाई का दिया भरोसा

मामले को लेकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि उन्हें अभी तक इस समस्या की जानकारी नहीं थी. उन्होंने बताया कि जल्द ही संबंधित कर्मियों से जानकारी लेकर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

ग्रामीणों को अब प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है, ताकि वर्षों से चली आ रही यह समस्या समाप्त हो सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
अमित कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिन्हा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन