पुलिस पदाधिकारी अपने कार्य के प्रति रहें सजग : एसपी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Dec 2024 10:13 PM
मोहनपुर थाने का किया निरीक्षण
लक्ष्मीपुर. पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश ने शनिवार को मोहनपुर थाने का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सभी महत्वपूर्ण अभिलेख का अवलोकन करते हुए लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन, वारंटी व गंभीर मामले में नामजद की जल्द गिरफ्तारी करने, कुर्की मामले में कार्रवाई, थाने में प्राप्त संसाधनों का समुचित उपयोग करने, शराब बंदी को सफल बनाने, अवैध खनन व परिवहन पर रोक लगाने, नियमित रूप से गश्ती करने, थाना परिसर की समुचित साफ-सफाई रखने, जेल से छूटकर आये आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधि पर नजर रखने, अगर उनके द्वारा कोई गलत हरकत की जाती है तो उस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने साफ तौर पर निर्देश दिया कि पुलिस पदाधिकारी नक्सल गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान रखेंगे और किसी तरह की गतिविधि की सूचना मिलती है तो उसपर ठोस कार्रवाई की जायेगी. पुलिस पदाधिकारी अपने कार्य के प्रति सजग रहेंगे. कार्य में उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. बताते चलें कि एसपी के थाना आने को लेकर पूरा थाना परिसर अप-टू-डेट नजर आ रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










