खैरा में चला सघन वाहन जांच अभियान

थाना पुलिस द्वारा केंडीह मोड़ पर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.
खैरा. थाना पुलिस द्वारा केंडीह मोड़ पर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई. जांच के क्रम में बिना हेलमेट चल रहे वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई तथा कई लोगों का चालान भी काटा गया. साथ ही वाहन चालकों को तीन सवारी (ट्रिपल लोडिंग) नहीं चलने की चेतावनी दी गयी और यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी. अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक सन्नी कुमारी एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




