ड्यूटी से गायब चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
ड्यूटी से गायब चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश

सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेने शनिवार को सीएस डॉ अशोक कुमार सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

जमुई. सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेने शनिवार को सीएस डॉ अशोक कुमार सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी कक्ष, ओपीडी, महिला ओपीडी, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, एक्स-रे, दवा काउंटर, पुरुष वार्ड, जेनरल वार्ड, टीकाकरण केंद्र, पैथोलॉजी लैब, एनसीडी का निरीक्षण किया. इमरजेंसी कक्ष में डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद मिले, लेकिन जेनरल ओपीडी, सर्जन ओपीडी व हड्डी ओपीडी ड्यूटी से चिकित्सक सहित कई स्वास्थ्य कर्मी के गायब रहने के कारण अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार पांडेय को फटकार लगाया. साथ ही जेनरल ओपीडी में डॉक्टर के इंतजार में खड़े मरीजों का इलाज सीएस डॉ अशोक कुमार सिंह द्वारा किया गया. इसके उपरांत सीएस द्वारा वार्ड में भर्ती मरीजों से उनका हाल-चाल जाना और सदर अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी मरीजों से ली.

ड्यूटी से गायब रहे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी पर कार्रवाई का निर्देश

सीएस के औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले डॉ विशाल आनंद, डॉ नागेंद्र कुमार, डॉ अमित कुमार व काउंसलर प्रिया कुमारी, महिला ओपीडी जीएनएम खुश्बू कुमारी, एनसीडी के घनश्याम कुमार, नृपेंद्र कुमार, राहुल कुमार तथा दवा काउंटर से नीलम कुमारी के गायब रहने पर सीएस ने एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया. साथ ही स्पष्टीकरण की मांग की है. सीएस के इस कार्रवाई से चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है. निरीक्षण के दौरान सीएस के साथ अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार पांडेय मौजूद थे.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन