ePaper

बिशनपुर पंचायत में लोगों को योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated at : 28 May 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
बिशनपुर पंचायत में लोगों को योजनाओं की दी गयी जानकारी

जिले के खैरा प्रखंड के विशुनपुर पंचायत के फतेहपुर टोला में बुधवार को डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान में मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन सह जिला प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने भाग लिया.

विज्ञापन

जमुई. जिले के खैरा प्रखंड के विशुनपुर पंचायत के फतेहपुर टोला में बुधवार को डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान में मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन सह जिला प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने भाग लिया. शिविर में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, बीडीओ खैरा, मुखिया खैरा, जिलाध्यक्ष जदयू, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं पंचायत स्तरीय कर्मी उपस्थित थे. मंत्री द्वारा राशन कार्ड, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान, जीविका, इंदिरा आवास योजना आदि योजना से लाभुक को लाभान्वित किया गया. मंत्री द्वारा डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अन्तर्गत काउण्टर पर जाकर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया. मंत्री द्वारा अपने संबोधन में डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अन्तर्गत सभी योजनाओं से शिविर में शत-प्रतिशत आच्छादन करने हेतु पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन