ePaper

तृतीय श्रम अधिकार दिवस पर कार्यशाला, प्रवासी श्रमिकों को योजनाओं की दी जानकारी

Updated at : 14 Feb 2026 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
तृतीय श्रम अधिकार दिवस पर कार्यशाला, प्रवासी श्रमिकों को योजनाओं की दी जानकारी

संयुक्त श्रम भवन स्थित सेमिनार हॉल में शनिवार को तृतीय श्रम अधिकार दिवस 2026 के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमुई. संयुक्त श्रम भवन स्थित सेमिनार हॉल में शनिवार को तृतीय श्रम अधिकार दिवस 2026 के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन श्रम अधीक्षक रतीश कुमार, फैक्टरी इंस्पेक्टर, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम अधीक्षक ने बताया कि बिहार प्रवासी कामगार एप के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों को सहायता व सुरक्षा प्रदान की जा रही है. उन्होंने कहा कि संशोधित प्रवासी योजना-2026 के तहत पंजीकृत श्रमिक की मृत्यु होने पर आश्रितों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. साथ ही अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर श्रमिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया. कार्यशाला में श्रमिकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका मौके पर समाधान किया गया व योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गयी. जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने उद्योग विभाग की योजनाओं और रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला. फैक्ट्री इंस्पेक्टर ने कहा कि श्रम संसाधन विभाग का उद्देश्य श्रमिकों के सामाजिक व आर्थिक संबल को मजबूत करना है, इसलिए जागरूकता सबसे जरूरी है. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने श्रम कानूनों और अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में रामलगन पासवान (जमुई सदर), नीरज कुमार (सिकंदरा), सुधांशु कुमार (बरहट), विकास कुमार सिंह (लक्ष्मीपुर), राहुल रंजन (अलीगंज), टुनटुन कुमार (चकाई) व मुकेश कुमार वर्मा (सोनो) सहित विभिन्न श्रमिक संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन