ePaper

जीविका दीदियों का अब अपना बैंक, रोजगार के नये अवसर : प्रभारी मंत्री

Updated at : 28 May 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
जीविका दीदियों का अब अपना बैंक, रोजगार के नये अवसर : प्रभारी मंत्री

बिहार सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार किये जा रहे प्रयास अब धरातल पर दिखने लगे हैं.

विज्ञापन

जिला प्रभारी मंत्री ने महिला संवाद कार्यक्रम का किया उदघाटन

प्रतिनिधि, जमुई

बिहार सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार किये जा रहे प्रयास अब धरातल पर दिखने लगे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को सदर प्रखंड के इन्दपे पंचायत अंतर्गत मरकट्टा ग्राम में “अभिमान जीविका महिला ग्राम संगठन ” की ओर से आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. जिसका उद्घाटन मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने किया. मौके पर उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल, एसडीएम सौरभ कुमार, जीविका जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि जीविका दीदियों की मांग पर अब उनका अपना सहकारी बैंक बना दिया गया है. इससे अब दीदियों को ऋण के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें कम ब्याज दर पर रोजगार के लिए पूंजी उपलब्ध करायी जायेगी.

उन्होंने बताया कि हाल में राज्य कैबिनेट ने दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं

जीविका निधि के रूप में अलग सहकारी बैंक की स्थापना

सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों की सफाई का कार्य जीविका दीदियों को सौंपा गया है. मंत्री ने कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि आज आधी आबादी आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 10 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह बन चुके हैं, जिससे लाखों महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं. कार्यक्रम में सतत जीविकोपार्जन योजना से लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए. लाभार्थी ज्योति देवी ने बताया कि वह अब किराना दुकान चला रही हैं और अपने बच्चों को शिक्षा दिला रही हैं. वहीं, अनीता देवी ने गांव में स्वास्थ्य केंद्र और जीविका भवन निर्माण की मांग रखी. अनीशा देवी ने मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना की राशि बढ़ाने की बात कही, ताकि बच्चियों की पढ़ाई में मदद मिल सके. महिलाओं की आकांक्षाएं सुनने के बाद मंत्री सदा ने आश्वासन दिया कि पंचायत स्तर पर जीविका भवन निर्माण का प्रस्ताव वे कैबिनेट में रखेंगे. उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल से राज्य भर में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. बुधवार को इस अभियान के 41वें दिन, जिले के 22 स्थानों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ. अब तक जिले के 891 ग्राम संगठनों में यह आयोजन हो चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन