ई-सेवा केंद्र से न्यायिक कार्य होंगे और अधिक सुगम : जिला जज

Updated:
विज्ञापन
ई-सेवा केंद्र से न्यायिक कार्य होंगे और अधिक सुगम : जिला जज

व्यवहार न्यायालय परिसर जमुई में स्थापित दूसरे ई-सेवा केंद्र का उदघाटन पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू, न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद, निरीक्षी न्यायाधीश डॉ अंशुमन ने पटना से ऑनलाइन माध्यम से किया.

विज्ञापन

जमुई . व्यवहार न्यायालय परिसर जमुई में स्थापित दूसरे ई-सेवा केंद्र का उदघाटन पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू, न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद, निरीक्षी न्यायाधीश डॉ अंशुमन ने पटना से ऑनलाइन माध्यम से किया. उदघाटन कार्यक्रम को समारोह का रूप दिया गया, जिसमें जमुई ई-सेवा केंद्र परिसर उत्सव स्थल में तब्दील नजर आया. केंद्र को गुब्बारों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. ऑनलाइन उदघाटन समारोह को देखने और उसमें शामिल होने के लिए जमुई ई-सेवा केंद्र पर बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गयी थी. इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह, फैमिली कोर्ट जज विकास कुमार, अन्य न्यायिक पदाधिकारी, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता सीताराम सिंह, महासचिव अमित कुमार, बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे. अपने संबोधन में जिला जज संदीप सिंह ने कहा कि जिले में पहले से संचालित ई-सेवा केंद्र से आम मुवक्किलों, विशेषकर मोबाइल और ऑनलाइन तकनीक से अनभिज्ञ लोगों को काफी लाभ मिल रहा है. इस केंद्र के माध्यम से लोग नकल, केस रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी, तारीखों की जानकारी एवं अन्य न्यायिक सेवाएं आसानी से प्राप्त कर रहे हैं. दूसरे ई-सेवा केंद्र के शुरू होने से न्यायिक कार्य और भी सरल हो जाएंगे तथा अब लोगों को एक ही काउंटर पर भीड़भाड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा. समारोह के दौरान पटना से ऑनलाइन जुड़कर मुख्य न्यायाधीश ने जमुई सहित कुल छह जिलों के जजशिप में विभिन्न उद्घाटन कार्यक्रमों का लोकार्पण किया. इस दौरान संबंधित जिलों के व्यवहार न्यायालयों के साथ-साथ वहां की पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया. पटना उच्च न्यायालय में आयोजित मुख्य समारोह में चीफ जस्टिस के साथ बड़ी संख्या में अन्य न्यायमूर्ति भी उपस्थित रहे. उद्घाटन कार्यक्रम से न्यायिक सेवाओं को आमजन तक सहज, पारदर्शी और त्वरित रूप से पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन