ePaper

फीता काटकर डीएम ने किया सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन

Updated at : 23 Dec 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
फीता काटकर डीएम ने किया सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन

शहर के हरनाहा गांव के समीप स्थित मे भगत ओटो सर्विस सेंटर पर मंगलवार को जिलाधिकारी नवीन ने सीएनजी मदर स्टेशन का उद्घाटन किया गया.

विज्ञापन

जमुई . शहर के हरनाहा गांव के समीप स्थित मे भगत ओटो सर्विस सेंटर पर मंगलवार को जिलाधिकारी नवीन ने सीएनजी मदर स्टेशन का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जेनरल मैनेजर, तथा सीएनजी मदर स्टेशन के संचालक शैलेंद्र भगत ने जिलाधिकारी का स्वागत किया. उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला मुख्यालय में सीएनजी मदर स्टेशन खुलने से लोगों को काफी सहूलियत होगी. साथ ही प्राकृतिक को भी लाभ मिलेगा. डीएम ने बताया कि इस तरह का सीएनजी मदर स्टेशन जिले के लिये काफी फायदेमंद साबित होगा क्योंकि इस स्टेशन पर 24×7 के तर्ज पर सप्ताह के सातों दिन सीएनजी उपलब्ध रहेगा. उद्घाटन सत्र के बाद जिलाधिकारी ने सीएनजी मदर स्टेशन का मुआयना कर संचालक को बधाई दी. मौके पर मदर स्टेशन के संचालक सहित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पदाधिकारी व कर्मी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन