पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल

नगर क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी एक महिला द्वारा लगातार चौथी पुत्री को जन्म देने के बाद गुस्साए पति डब्लू रावत ने पत्नी टुंपा देवी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया.
झाझा. नगर क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी एक महिला द्वारा लगातार चौथी पुत्री को जन्म देने के बाद गुस्साए पति डब्लू रावत ने पत्नी टुंपा देवी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया. परिजनों के सहयोग से उसे इलाज के लिये रेफरल अस्पताल लाया गया. महिला ने पुलिस को बताया कि मेरी शादी पुरानी बाजार निवासी डब्लू रावत से हुई थी. उसके बाद मुझे चार पुत्री हुई. पुत्र न होने पर मेरे पति हमेशा मुझे प्रताड़ित करते हुए मारपीट किया करता था. इस बात को लेकर बुधवार को भी मारपीट करने लगे और लकड़ी से मेरे ऊपर वार कर दिया. इस कारण मैं घायल हो गयी. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला द्वारा दिए बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस उसके पति को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










