ePaper

मारपीट में घायल हुए पति-पत्नी, पिता-पुत्र भेजे गये जेल

Updated at : 24 Jun 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में घायल हुए पति-पत्नी, पिता-पुत्र भेजे गये जेल

थाना क्षेत्र की चुआं पंचायत स्थित देवपुर गांव में एक दंपती पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया.

विज्ञापन

खैरा. थाना क्षेत्र की चुआं पंचायत स्थित देवपुर गांव में एक दंपती पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया. घटना के बाद पीड़ित विद्याधर यादव व उनकी पत्नी को इलाज के लिए खैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज हुआ. घायल विद्याधर यादव ने खैरा थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. आवेदन में गांव के ही छह लोगों को नामजद करते हुए गंभीर मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि केदार यादव पिता मितन यादव, अमरेश कुमार पिता केदार यादव सहित अन्य लोग हथियार, लाठी, डंडे व रड लेकर पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे. इस दौरान उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं. शोर मचाने पर पत्नी जब बचाने आयी तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे वह भी घायल हो गयी. पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपितों में से केदार यादव और उनके पुत्र अमरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. दोनों की मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन