दहेज प्रताड़ना व पत्नी की हत्या का आरोपित पति गिरफ्तार

Updated at :30 Jan 2025 6:23 PM
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना व पत्नी की हत्या का आरोपित पति गिरफ्तार

महिला की मां ने पुत्री के पति व ससुर के विरुद्ध दर्ज करायी थी प्राथमिकी

विज्ञापन

सोनो. पुलिस ने बीते बुधवार देर रात्रि बाबूडीह पंचायत के असहना गांव से कन्हैया सिंह नामक युवक को गिरफ्तार किया. युवक पर अपनी पत्नी के ऊपर दहेज प्रताड़ना कर उसकी हत्या का आरोप है. उसकी पत्नी पुतुल कुमारी (21) की मौत बीते बुधवार की तड़के सुबह हुई थी, जिसके बाद घरवालों ने बिना मायके वालों को सूचित किए आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया था. उसके ससुराल वालों ने उसकी मौत ठंड से होने की बात कही जबकि कुछ लोग बताते है कि पुतुल का शव कमरे में रस्सी के फंदे से झूलता मिला था. वहीं बेगूसराय जिला के गंडारी थाना क्षेत्र के ससौनी कोठी गांव निवासी मायके वालों ने पुतुल के ससुराल वालों पर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. पुतुल की मां ने सोनो थाना में आवेदन देकर अपने दामाद कन्हैया सिंह और कन्हैया के पिता पर दहेज प्रताड़ना व उसकी पुत्री की हत्या का आरोप लगायी. शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में सोनो थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक दीनानाथ सिंह व एसआई पूर्णिमा कुमारी पुलिस बल के साथ बुधवार रात्रि असहना पहुंचे और कार्रवाई करते हुए मृतक महिला के पति कन्हैया को गिरफ्तार कर लिए. थानाध्यक्ष ने बताया कि घर वालों ने साक्ष्य मिटाने हेतु आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया. पुतुल की शादी 2021 में ललन सिंह के पुत्र कन्हैया सिंह से हुई थी. शादी के तीन वर्ष बाद भी कोई संतान नहीं था. पुतुल की मां पुलिस को बताई कि उनकी पुत्री से प्रायः मोटरसाइकिल व दहेज की राशि की मांग की जाती थी. पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई आगे बढ़ाया और गिरफ्तार कन्हैया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

कहते हैं अधिकारी

महिला पुतुल कुमारी की मां ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना व हत्या का आरोप लगाया गया है. इन लोगों ने साक्ष्य मिटाने हेतु पुतुल के शव का आनन-फानन में दाह संस्कार कर दिया था. त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कार्रवाई जारी है.

दीनानाथ सिंह, पुलिस निरीक्षक सह सोनो थानाध्यक्षB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन