हिमांशु शेखर सिंह निर्विरोध पंच निर्वाचित

सेवा पंचायत के वार्ड संख्या 09 के उपचुनाव में हिमांशु शेखर सिंह निर्विरोध पंच निर्वाचित हुए.
गिद्धौर. सेवा पंचायत के वार्ड 09 के उपचुनाव में हिमांशु शेखर सिंह निर्विरोध पंच निर्वाचित हुए. बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा. यह पद पूर्व पंच लालमोहन सिंह के निधन के बाद रिक्त हुआ था. नव निर्वाचित पंच ने ग्राम कचहरी से जुड़े न्यायिक कार्यों में निष्ठापूर्वक सेवा देने की बात कही. उनके निर्विरोध चयन पर पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने हर्ष जताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










