शिविर में 115 छात्राओं के स्वास्थ्य का हुआ परीक्षण

Updated:
विज्ञापन
शिविर में 115 छात्राओं के स्वास्थ्य का हुआ परीक्षण

प्रखंड क्षेत्र की करहरा पंचायत अंतर्गत अस्ता गांव स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में गुरुवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

झाझा . प्रखंड क्षेत्र की करहरा पंचायत अंतर्गत अस्ता गांव स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में गुरुवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर का आयोजन बिहार अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान पटना के तत्वावधान में रेफरल अस्पताल झाझा के चिकित्सा प्रभारी डॉ नबाब व उनकी टीम के सहयोग से किया गया. इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि जनजाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संचालित केंद्र प्रायोजित योजना स्पोर्ट टू ट्राई के तहत इस शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 115 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. विद्यालय में अध्ययनरत छात्रा की आंख, कान, दांत, वजन सहित सामान्य शारीरिक जांच की गई. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ छात्राओं को पोषक आहार, स्वच्छता, साफ-सफाई के साथ-साथ नियमित व संतुलित भोजन के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया. विद्यालय प्राचार्य कमल किशोर साहू ने कहा कि ऐसे शिविरों से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है. शिविर में डॉ सादाब अहमद सहित चिकित्सा विभाग के कई कर्मी, सभी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन