ePaper

लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर

Updated at : 19 Jun 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर

नगर परिषद क्षेत्र के आश्रय स्थल परिसर में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार रेफरल अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झाझा. नगर परिषद क्षेत्र के आश्रय स्थल परिसर में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार रेफरल अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर डे एनयूएलएम योजना के तहत आयोजित किया गया. जिसमें डॉ नाहिद शमीम, सीएसचो अंकित कुमार, कृष्ण कुमार, एएनएम नीतू कुमारी, रीता कुमारी, कोंसेलर राहुल कुमार, पीएमडब्ल्यू प्रमोद कुमार स्वास्थकर्मी कपिल की गठित टीम को शिविर में नियुक्त किया गया. शिविर लगने की सूचना पर पहुंचे लोगों का बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई. शिविर में कई लोगों ने मौसम के परिवर्तन से होने वाली बीमारियों की भी जांच करवाया. निःशुल्क दवा देने के साथ साथ चिकित्सीय सलाह भी दिया गया. काउंसेलर ने बताया कि शिविर में आश्रय विहीन और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शिविर में कुल 43 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं भी दी गईं. मौके पर अन्य कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन