सड़क हादसे में आधा दर्जन घायल, दो पटना रेफर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2024 9:12 PM
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रक में मारी टक्कर
अलीगंज. सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग के अलीगंज बाजार के समीप मंगलवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो पर सवार चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चालक समेत एक अन्य की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया. घायलों में बहछा गांव निवासी बंधन कुमार, नीलू देवी, सोनी कुमारी, नीतू कुमारी, खुशबू कुमारी, चालक मदन कुमार शामिल हैं. घायलों ने बताया कि हम लोग बहछा गांव से पूजा करने के लिए कुमार गांव गये थे. पूजा करने को उपरांत अपने एक रिश्तेदार से मिलने बादशाह गांव जा रहे थे, तभी अलीगंज बाजार के समीप अचानक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गयी. इससे हम लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो का चालक मदन कुमार ड्राइविंग सीट पर ही फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकला गया और इलाज के लिए अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घटना की सूचना मिलते हैं चंद्रदीप थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










