ePaper

झाड़ू लगाकर पुलिस अधिकारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Updated at : 25 Feb 2026 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
झाड़ू लगाकर पुलिस अधिकारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

पुलिस सप्ताह के चौथे दिन बुधवार को प्लस टू हाई स्कूल मलयपुर परिसर में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

बरहट. पुलिस सप्ताह के चौथे दिन बुधवार को प्लस टू हाई स्कूल मलयपुर परिसर में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया. इसमें पुलिस अधिकारियों व जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. अभियान की शुरुआत बीएनपी-11 के समादेष्टा संजय कुमार ने स्वयं झाड़ू लगाकर की और स्वच्छता का संदेश दिया. इसके बाद सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया. कार्यक्रम से पहले पुलिस अधिकारियों व महिला-पुरुष जवानों ने जागरूकता रैली निकाली. रैली के दौरान ग्रामीणों को साफ-सफाई के महत्व से अवगत कराया गया और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई. महिला पुलिस कर्मियों ने तख्तियां लेकर नारे लगाए और लोगों से आसपास साफ रखने का आग्रह किया. समादेष्टा संजय कुमार ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन की पहली शर्त है. उन्होंने लोगों से अपील की कि कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकें क्योंकि गंदगी से बीमारियां फैलती हैं. यदि हर व्यक्ति अपने घर और आसपास साफ रखे, तो पूरा समाज स्वच्छ बन सकता है. इस मौके पर डीएसपी संजय झा, हवलदार मेजर जितेंद्र कुमार, रक्षित पदाधिकारी पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी अभियान में शामिल रहे और स्वच्छता का संदेश दिया.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन