ePaper

फरार शराब तस्कर व शराबी गिरफ्तार

Updated at : 25 May 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
फरार शराब तस्कर व शराबी गिरफ्तार

शराब निर्माण, तस्करी और सेवन के विरुद्ध सोनो पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान थाना क्षेत्र के बड़कीटांड से एक फरार शराब के धंधेबाज को उसके घर से गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सोनो. शराब निर्माण, तस्करी और सेवन के विरुद्ध सोनो पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान थाना क्षेत्र के बड़कीटांड से एक फरार शराब के धंधेबाज को उसके घर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित बड़कीटांड निवासी मुकेश सोरेन है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मुकेश सोरेन सोनो थाना कांड संख्या 71/25 दिनांक 11 मार्च 2025 का अभियुक्त है जो फरार था. गुप्त सूचना पर की गयी इस कार्रवाई में फरार चल रहे आरोपित मुकेश सोरेन को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया. उस पर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 की धारा 30 (ए) के तहत मामला दर्ज था. वहीं संध्या गश्ती के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक ज्योति कुमारी ने सोनो चौक से एक शराबी रामानंद कुमार को गिरफ़्तार किया है. इससे दो दिन पूर्व भी तीन शराबियों को सोनो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन