ई- रिक्शा व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में महिला समेत चार घायल

Updated at :31 Jan 2025 6:06 PM
विज्ञापन
ई- रिक्शा व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में महिला समेत चार घायल

झाझा-सिमुलतला मुख्य मार्ग के राजल गांव के समीप अनियंत्रित रिक्शा और बाइक सवार के आमने-सामने की टक्कर में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

झाझा. झाझा-सिमुलतला मुख्य मार्ग के राजल गांव के समीप अनियंत्रित रिक्शा और बाइक सवार के आमने-सामने की टक्कर में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. घायल की पहचान जामूखरैया निवासी विशुनदेव यादव, गेनारी यादव, सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है, जबकि ई-रिक्शा पर सवार घायल महिला की पहचान हरना निवासी सुमंती देवी के रूप में हुई है. घायल विशुनदेव यादव ने बताया कि अमरपुरा में एक घर में चापाकल बोरिंग करने के लिए हम तीनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. सतीघाट के समीप सामने से तेज गति से आ रही ई-रिक्शा चालक ने अपना नियंत्रण खोते हुए बाइक में टक्कर मार दिया. बाइक सड़क किनारे गिर गया और हमलोग घायल हो गये. सुमंती देवी ई-रिक्शा पर सवार होकर मुख्य बाजार जरूरी काम से जा रही थी. घटना स्थल पर ई-रिक्शा सहित चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. चिकित्सक ने सभी घायलों को खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन