सामाजिक एकता मंच मनायेगा सभी महापुरुषों की जयंती

Updated at : 07 Apr 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक एकता मंच मनायेगा सभी महापुरुषों की जयंती

चकाई बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी में मंगलवार को आंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर एक बैठक कन्हैयालाल गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

विज्ञापन

चकाई. चकाई बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी में मंगलवार को आंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर एक बैठक कन्हैयालाल गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस दौरान सामाजिक एकता मंच का गठन करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती को धूमधाम एवं गरिमामय तरीके से मनाया जायेगा. साथ ही जयंती के दौरान किसी भी धर्म या समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करने तथा किसी राजनीतिक दल पर टीका-टिप्पणी से परहेज करने का संकल्प लिया गया. इसके अलावा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सामाजिक एकता मंच के बैनर तले आगामी दिनों में सभी समाज के महापुरुषों की जयंती मनाई जायेगी. स्थानीय स्तर पर इस मंच का गठन सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. बैठक का संचालन करते हुए शिक्षक जयप्रकाश पासवान ने कहा कि समाज में भाईचारा स्थापित करने के उद्देश्य से सामाजिक एकता मंच का गठन किया गया है. इसके माध्यम से सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जायेगा. बैठक के उपरांत व्यावसायिक संघ के संस्थापक रामेश्वर अकेला के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गयी. बैठक में रामेश्वर यादव, अजय मुन्ना, संतु यादव, शंभू केसरी, शैलेंद्र झा, राजीव पासवान, राजेश बरनवाल, कृष्ण कुमार गुप्ता, मनोज पासवान, पवन सिंह, भुनेश्वर यादव, मनोज पोद्दार, मुन्ना बरनवाल, पवन केसरी, संतोष वर्मा, बबन यादव, अभय पासवान, हर्ष नारायण सिंह, रवि पासवान, राजू राम, संजोग केसरी, मुन्ना जहांगीर, सुमन केसरी, राज बिहारी शुक्ला, अमरनाथ चौधरी, विश्वनाथ पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन