अपहरण करने के प्रयास को लेकर करायी प्राथमिकी

प्रखंड क्षेत्र के छापा पंचायत की नोआकुरा गांव निवासी सुनील कुमार यादव ने अपने पुत्र श्याम कृष्ण के साथ मारपीट करने व अपहरण की नीयत से ले जाने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया.
झाझा. प्रखंड क्षेत्र के छापा पंचायत की नोआकुरा गांव निवासी सुनील कुमार यादव ने अपने पुत्र श्याम कृष्ण के साथ मारपीट करने व अपहरण की नीयत से ले जाने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया. उन्होंने बताया कि मेरा पुत्र शाम 6:00 बजे अपना खेत धमना बहियार घूमने गया था. तभी घात लगाए मछिंदरा गांव का कामदेव यादव, प्रकाश यादव आदि गले में गमछा लगाकर मारपीट करते हुए अपहरण करने के नीयत से ले जाने लगा. मेरे पुत्र के द्वारा हल्ला करने पर आसपास के लोगों को आते देख सभी भाग गया. भागने के दौरान मेरे पुत्र के गला में रहे सोना का चैन लेकर भाग गया. थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




