पेड़ काटने के विवाद में मारपीट, पांच घायल

Updated:
विज्ञापन
पेड़ काटने के विवाद में मारपीट, पांच घायल

थाना क्षेत्र के हरना गांव में मंगलवार को पेड़ काटने के विवाद में दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के हरना गांव में मंगलवार को पेड़ काटने के विवाद में दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गये. सभी घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. एक पक्ष से घायल की पहचान नारायण यादव, उनके पिता बेचन यादव, पत्नी मीना देवी, बहू आरती कुमारी के रूप में हुई. जबकि दूसरे पक्ष से घायल की पहचान ललन यादव के रूप में हुई है. दोनों परिजनों ने बताया कि गांव में लगे पेड़ के विवाद में मारपीट हुई है. घटना की सूचना थाना को दी गई है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिला पुलिस अपने छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन