भूमि विवाद में मारपीट एक व्यक्ति घायल

Updated at : 07 Apr 2026 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट एक व्यक्ति घायल

जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरार गांव में भूमि विवाद में हुए मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया.

विज्ञापन

जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरार गांव में भूमि विवाद में हुए मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल वासुदेव यादव का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घायल वासुदेव यादव ने बताया कि गांव के ही भरत यादव के साथ डेढ़ डिसमिल जमीन को लेकर पिछले एक वर्ष से विवाद चल रहा है. इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी, जिसमें फैसला मेरे पक्ष में आया था. इसके बावजूद भरत यादव, शंभू यादव, भगवान यादव, हरिचंद्र यादव, तनिक लाल यादव समेत अन्य लोगों द्वारा विवादित जमीन पर जबरन घर निर्माण किया जा रहा था. पुलिस द्वारा भी काम रोकने को कहा गया था, लेकिन उसके द्वारा निर्माण किया जाने लगा. जब मेरे द्वारा इसका विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी और खंती से हमला कर दिया जिससे मैं घायल हो गया. घायल द्वारा मंगलवार को लक्ष्मीपुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया गया है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन