ePaper

जमीन विवाद में मारपीट, आठ घायल

Updated at : 11 Jun 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, आठ घायल

थाना क्षेत्र के मौरा पंचायत अंतर्गत अलखपुरा गांव में पूर्व से चले आ रहे रहे जमीन विवाद में बुधवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी.

विज्ञापन

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के मौरा पंचायत अंतर्गत अलखपुरा गांव में पूर्व से चले आ रहे रहे जमीन विवाद में बुधवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. इसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, अलखपुरा गांव निवासी रूपेश यादव, प्रमोद यादव, जयप्रकाश यादव बिनोद यादव का पूर्व से गांव के ही नईम अंसारी, मो रिजवान, मो राहुल, जैनम खातून, मो मुख्तार से जमीनी विवाद चल रहा है, जो बुधवार की सुबह भयंकर मारपीट में तब्दील हो गया. इस घटना से अलखपुरा गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल व्याप्त है. वहीं जमीनी विवाद में हुए मारपीट की इस घटना की सूचन मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहिं है. वहीं सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार हेतु दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया गया है, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन