वज्रपात की चपेट में आने से किसान की मौत

Updated:
विज्ञापन
वज्रपात की चपेट में आने से किसान की मौत

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिडरौन पंचायत के पातेशनाथ बहियार में बुधवार को वज्रपात की चपेट में आने से किसान की मौत हो गयी.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिडरौन पंचायत के पातेशनाथ बहियार में बुधवार को वज्रपात की चपेट में आने से किसान की मौत हो गयी. मृतक ओझाडीह निवासी स्व फुलो यादव के पुत्र किशुन यादव हैं. जानकारी के अनुसार, किशुन यादव अपने मवेशियों को चराने बहियार गया हुआ था. इसी दौरान अचानक बारिश होने के साथ-साथ वज्रपात हो गया और किशुन यादव इसकी चपेट में आ गये. जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. वर्षा बंद होने के बाद आसपास के लोग जब वहां पहुंचे तो देखा कि किशुन यादव की मौत हो चुकी है. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सीओ को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. घटना को लेकर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन