JAMUI : जमुई को मंत्रिमंडल में मिली दोहरी भागीदारी, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :08 May 2026 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
JAMUI : जमुई को मंत्रिमंडल में मिली दोहरी भागीदारी, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में जमुई जिले से झाझा विधायक दामोदर रावत एवं जमुई विधायक श्रेयसी सिंह को मंत्री बनाये जाने पर भाजपा जिला इकाई ने हर्ष व्यक्त किया है.

विज्ञापन

जमुई से पंकज सिंह की रिपोर्ट :

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में जमुई जिले से झाझा विधायक दामोदर रावत एवं जमुई विधायक श्रेयसी सिंह को मंत्री बनाये जाने पर भाजपा जिला इकाई ने हर्ष व्यक्त किया है. शपथ ग्रहण के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के आवास पहुंचकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी.

जिले से दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया. जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है. अब जमुई को दो मंत्री मिलने से जिले के विकास कार्यों को और गति मिलेगी. उन्होंने इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि नेतृत्व ने दोनों नेताओं पर भरोसा जताकर जमुई का मान बढ़ाया है. जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह ने कहा कि श्रेयसी सिंह को उद्योग विभाग जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय मिलना जिले के लिए गौरव की बात है. इससे जमुई जैसे पिछड़े इलाके में उद्योगों की संभावनाएं बढ़ेंगी तथा युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कार्तिक वर्मा, अनिल दीक्षित, साधना सिंह, महामंत्री सोनेलाल पासवान, नंदकिशोर सिंह, अयोध्या राम चंद्रवंशी, अजय पासवान, शंभुराम चंद्रवंशी, ब्रजेश सिंह राजपूत, अभिषेक राज, ताहिर अंसारी, संतोष सिंह, रंजीता केसरी, जयंत चौधरी, शंभु केसरी, जनार्दन मंडल, शंभु पांडेय, मुकेश सिंह, लखन यादव, पवन वर्मा, राहुल राठौर, विदुभूषण सिंह, अंकित केसरी, अभिषेक मोदी, शिवेश पांडेय, गिरीश सिंह, सुरेंद्र मंडल, अरुण यादव, रूपन मंडल, पलटू सिंह, शंभुनाथ सिंह एवं धनंजय चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन