���ो पिकअप की टक्कर में चालक घायल

Updated:
विज्ञापन
���ो पिकअप की टक्कर में चालक घायल

चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-गिरीडीह मुख्य मार्ग पर सरौन मोड़ के समीप दो पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में एक पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चंद्रमंडीह चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-गिरीडीह मुख्य मार्ग पर सरौन मोड़ के समीप दो पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में एक पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत अड़ियारपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव निवासी विकास कुमार पिता जगन्नाथ साह ने बताया कि वह पिकअप लेकर झरिया से मुजफ्फरपुर जा रहा था. तभी सरौन मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी. विपरीत दिशा से आ रही पिकअप पर टमाटर लदा हुआ था. वहीं टक्कर के बाद दूसरा चालक पिकअप लेकर फरार हो गया. इधर दुर्घटना के बाद किसी ने मामले की जानकारी चकाई थाना को दी. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं घायल को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. जबकि पुलिस उक्त पिकअप को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन