डॉ त्रिवेणी यादव दूसरी बार बने राजद जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Updated:
विज्ञापन
डॉ त्रिवेणी यादव दूसरी बार बने राजद जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

जिला मुख्यालय स्थित राजद प्रधान कार्यालय में मंगलवार को जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष व डेलीगेट सदस्यों की एक आवश्यक बैठक मुख्य चुनाव अधिकारी सह विधायक स्वीटी हेंब्रम की अध्यक्षता में की गयी.

विज्ञापन

जमुई. जिला मुख्यालय स्थित राजद प्रधान कार्यालय में मंगलवार को जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष व डेलीगेट सदस्यों की एक आवश्यक बैठक मुख्य चुनाव अधिकारी सह विधायक स्वीटी हेंब्रम की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में सर्वप्रथम पार्टी की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इसके उपरांत नये जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर प्रक्रिया किया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पद को लेकर डॉ त्रिवेणी यादव को मनोनयन किया गया. इस तरह से डॉ त्रिवेणी यादव को पुन: दूसरी बार राजद जिलाध्यक्ष बनाया गया है. इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी बीरेंद्र गोप, राजद नेता गोपाल प्रसाद गुप्ता, महासचिव रामदेव यादव, राजद नेता अमर कुमार भगत, प्रधान महासचिव मुरारी राम, सचिव अशोक कुमार कुशवाहा, गोपाल यादव, अरविंद दांगी, प्रमोद कुमार के साथ-साथ दर्जनों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन