घरेलू विवाद में मारपीट, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
घरेलू विवाद में मारपीट, दो घायल

थानाक्षेत्र के कर्मा गांव में गुरुवार की सुबह घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई.

विज्ञापन

झाझा. थानाक्षेत्र के कर्मा गांव में गुरुवार की सुबह घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. जिसमें एक पक्ष से दो भाई घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल लाया गया. घायल की पहचान मो अयुम और उसका भाई मो सनाउल के रूप में हुई है. परिजन ने बताया कि मेरे घर में कुछ लोगों की तबीयत खराब है. गांव के मो नौशाद, इश्तियार समेत उसके घर के अन्य 5-6 सदस्यों ने मेरे घरवालों के साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे. जिसपर दोनों भाइयों ने विरोध किया तो वे सभी लोग मेरे घर में घुसकर दोनों भाइयों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया. मारपीट की सूचना घायलों के परिजनों ने पुलिस को भी दी. थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि सूचना मिला है पुलिस छानबीन कर रहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन